कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंडी कस्बे से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। लेकिन कहते हैं ना कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’, यह कहावत इस घटना में एकदम सटीक बैठती है। आधी रात को गला घोंटकर हत्या की कोशिश हुई, लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक कूलर की आवाज और मकान मालिक की सतर्कता ने पति की जान बचा ली। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अब भी फरार है।
आखिर क्या है पूरा मामला?यह खौफनाक वारदात 1 सितंबर की आधी रात को अक्कमहादेवी नगर के एक किराए के मकान में हुई। बीरप्पा पुजारी नाम का एक शख्स गहरी नींद में सो रहा था। अचानक उसकी नींद टूटी तो उसने खुद को मौत के मुंह में पाया। एक शख्स उसकी छाती पर बैठा था, उसका गला घोंट रहा था, और उसकी सांसें रोकने की कोशिश कर रहा था। दूसरा व्यक्ति उसके पैरों पर बैठा था और लगातार उसके गुप्तांगों पर वार कर रहा था। दोनों हमलावर उसे जान से मारने की फिराक में थे।
‘खत्म कर दो, सिद्दू को मत छोड़ना!’बीरप्पा ने किसी तरह अपनी आंखें खोलीं तो देखा कि घर की सारी लाइटें बंद थीं। अंधेरे में वह अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहा था। तभी उसका पैर कूलर से टकराया और एक तेज आवाज गूंजी। यही आवाज उसकी जिंदगी की रक्षक बन गई। इस सबके बीच उसने अपनी पत्नी सुनंदा पुजारी की आवाज साफ सुनी, जो अपने प्रेमी को उकसा रही थी। सुनंदा चिल्ला रही थी, “खत्म कर दो, सिद्दू को मत छोड़ना!” यह सुनकर बीरप्पा का खून जम गया। उसकी अपनी पत्नी ही उसकी मौत की साजिश रच रही थी।
कैसे बची बीरप्पा की जान?सुनंदा की बात सुनकर बीरप्पा स्तब्ध रह गया। उसी दौरान घर में हो रहे शोर को सुनकर मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी बाहर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। बीरप्पा के बेटे राकेश ने रोते हुए दरवाजा खोला। तभी सुनंदा दौड़कर बाहर आई और मकान मालिक को अंदर आने से रोकने की कोशिश करने लगी। उसने उन्हें धक्का देकर भगाने की कोशिश की। इस बीच बीरप्पा ने देखा कि उसका गला घोंटने वाला शख्स सिद्दप्पा कटानाकेरी था, जिसके साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध था।
अवैध संबंध और घरेलू झगड़ेबताया जा रहा है कि सुनंदा और सिद्दप्पा के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उस रात कमरे में सिद्दप्पा के साथ एक और शख्स था, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। हमलावरों ने भागते वक्त बीरप्पा को धमकी दी, “इस बार तो बच गया, कमीना, अगली बार जान से मार देंगे!” इस हमले में बीरप्पा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गर्दन और गुप्तांगों पर गहरी चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
You may also like
Abhishek Bachchan: पत्नी ऐश्वर्या और पिता अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक भी पहुंचे कोर्ट, जाने क्या हैं वजह
ऐतिहासिक फैसला : महिला वनडे विश्व कप में अंपायर और रेफरी सिर्फ महिलाएं, तीन भारतीयों को मौका
Health: सफेद अमरुद या लाल अमरुद? कौनसा है स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी
पितृ पक्ष विशेष : त्र्यंबकेश्वर में पितृ दोष और सर्प दोष से मुक्ति के लिए होता है विशेष अनुष्ठान, तीन दिन तक चलती है पूजा
अदा शर्मा ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे बरकरार रखती हैं अपनी ग्लोइंग स्किन