पाकिस्तान की खबरें अक्सर हैरान कर देती हैं। वहां के लोग कब क्या कर बैठें, इसका कोई अंदाजा नहीं। सोशल मीडिया पर आए दिन पाकिस्तान से जुड़े चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर यह देश सुर्खियों में है। एक पाकिस्तानी महिला ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाए। महिला ने बताया कि जब वह दो महीने की गर्भवती थी, तब उसके चचेरे भाई ने उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, परिवार वालों ने उसकी जबरन शादी भी करा दी। इस वीडियो में महिला की आंखों का दर्द और उसकी बेबसी साफ झलक रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी महिला की दर्दनाक आपबीतीयह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Incognito नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला अपनी दिल दहला देने वाली कहानी बयां कर रही है। वह बताती है कि जब वह दो महीने की गर्भवती थी, तब उसके चचेरे भाई ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी शादी उसी चचेरे भाई से करा दी, जबकि उसका अपने पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ था। कैमरे के सामने महिला की आवाज में दर्द और आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते हैं। उसकी बेबसी और दुख को देखकर हर कोई स्तब्ध है।
वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएंA pregnant woman was raped by her cousin brother in front of his family in Pakistan.
— Incognito (@Incognito_qfs) September 11, 2025
Pakistani men don't deserve to live among humans. They should be jailed or kept in zoo among animals. pic.twitter.com/sKzv2BKO63
यह वीडियो कहां और कब का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे 11 सितंबर को एक्स पर अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो को 3 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “महिला के साथ बहुत गलत हुआ है, यह बेहद दुखद है।” दूसरा यूजर लिखता है, “ऐसे इंसान के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।” तीसरे यूजर ने कहा, “कोई भी महिला ऐसी क्रूरता डिजर्व नहीं करती।” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और सहानुभूति दोनों जगा दी है।
You may also like
अनन्या पांडे ने मालदीव की सैर का लिया मजा, शेयर की खूबसूरत यादें
IIM Ahmedabad ने दुबई Campus का उद्घाटन किया, पहले MBA Batch में 23% Women
GST Reforms और Food Price Drop से FY26 में India की CPI Inflation घटकर 3.1%
दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़की ने तेलुगू सिनेमा में मचाई सनसनी, Mirai की हसीना रितिका नायक के बारे में जानिए सब
13 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से