अनिरुद्धाचार्य महाराज एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। लड़कियों के चरित्र पर टिप्पणी करने के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड पर जोरदार हमला बोला है। वृंदावन के इस महाराज ने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने सिर्फ 80 सालों में भारतीय सभ्यता और संस्कृति को इतना नुकसान पहुंचाया है, जितना मुगलों ने 500 सालों में और अंग्रेजों ने 200 सालों में नहीं किया।
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि उनके 6 मिनट के वीडियो को एडिट करके सिर्फ 30 सेकंड की रील दिखाई जा रही है। अधूरी बातों को वायरल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। न्यूज 24 चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में बहू-बेटियों को ऐसे कपड़ों में दिखाया जाता है, जो समाज के लिए ठीक नहीं। इससे गलत संदेश फैल रहा है और युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस एक्टर पर साधा निशानामहाराज ने आगे कहा कि अब लड़कियां भी कहने लगी हैं कि वे ऐसे कपड़े पहनेंगी। लेकिन अनिरुद्धाचार्य ने साफ किया कि ये मुद्दा सिर्फ महिलाओं तक नहीं है। पुरुषों का नग्न होना भी गलत है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक अभिनेता (शायद रणवीर सिंह) ने बिना कपड़ों के फोटोशूट कराया था, और तब भी उन्होंने इसे गलत ठहराया था। उनका कहना है कि बॉलीवुड ऐसी चीजों को बढ़ावा देकर समाज को बिगाड़ रहा है।
महाराज ने दिया विवादित बयानहाल ही में अनिरुद्धाचार्य अपने लिव-इन रिलेशनशिप वाले बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। उन्हें सफाई देनी पड़ी। महाराज ने कहा कि मैं वेश्या को वेश्या ही कहूंगा, वरना कोई नया शब्द बता दो। विदेश से लौटने के बाद मीडिया ने उन्हें घेर लिया और बयान पर सवाल किए। जवाब में उन्होंने यही दोहराया।
आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि आजकल 25 साल की उम्र तक कई लड़कियां चार अलग-अलग रिश्तों में रह चुकी होती हैं। लेकिन अगर उनकी शादी 14 साल की उम्र में हो जाए, तो वे आसानी से परिवार में घुल-मिल जाती हैं। ये बयान काफी विवादित रहा और लोगों में बहस छिड़ गई।
You may also like
विधानसभा में राखी का अनोखा नज़ारा, बहन ने मांगा पूरे महीने का भत्ता
लुटेरी चींटियां: सोने की चेन पर मारा हाथˈ घसीटते हुए अपने साथ ले गई देखें Video
फेमस इन्फ्लुएंसर असफिया खान की सड़क हादसे में मौत, क्या हुआ था वो आखिरी पल?
ये तेल बन रहा है मर्दों के लिएˈ ज़हर! जानिए क्यों डॉक्टर खाने से मना कर रहे हैं
किडनी स्वास्थ्य: लक्षण, कारण और देखभाल के उपाय