जम्मू, 3 जून (Udaipur Kiran) । ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को श्रीगंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इसी दिन हस्त नक्षत्र में मां गंगा स्वर्ग से शिवलोक होते हुए भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस पावन तिथि को मां गंगा के अवतरण दिवस के रूप में श्रीगंगा दशहरा कहा जाता है। वर्ष 2025 में यह तिथि बुधवार, 04 जून की रात्रि 11:55 बजे से प्रारंभ होकर गुरुवार, 05 जून की रात्रि 02:17 बजे तक रहेगी। चूंकि दशमी तिथि 05 जून गुरुवार को सूर्योदय व्यापिनी है, अतः श्रीगंगा दशहरा पर्व इसी दिन श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। गंगा स्नान इस दिन अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।
महंत रोहित शास्त्री (ज्योतिषाचार्य), अध्यक्ष श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (पंजीकृत), ने बताया कि जो भक्तगण गंगा तट तक नहीं पहुंच सकते, वे निकटवर्ती किसी तालाब, नदी या जलाशय में स्नान करके तथा घर में गंगा ध्यानपूर्वक पूजन कर सकते हैं। इस दिन स्नान, तर्पण करने से शारीरिक, मानसिक एवं भौतिक पापों का नाश होता है। साथ ही, दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। गंगा पूजन एवं स्नान से पापों का नाश होता है तथा यश, कीर्ति व सम्मान में वृद्धि होती है। सत्तू, मटका, हाथ का पंखा दान करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। घर के आसपास जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।
पूजन विधि में पंचोपचार एवं षोडशोपचार पूजन करें। 10 प्रकार के पुष्प, 10 नैवेद्य, 10 ऋतुफल, 10 तांबूल अर्पित करें तथा 10 दीपक प्रज्वलित करें। 10 वस्त्र, 10 जलकलश, 10 थाली भोजन, 10 फल, 10 पंखे, 10 छाते, 10 प्रकार की मिठाई—ये सभी 10 लोगों को दान करें, जिससे उत्तम पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के समय कम से कम 10 डुबकियां अवश्य लगाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, ऋषि भागीरथ के पूर्वजों की अस्थियों के विसर्जन हेतु उन्हें बहते हुए निर्मल जल की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने मां गंगा को पृथ्वी पर लाने हेतु कठोर तपस्या की। मां गंगा प्रसन्न हुईं, परंतु उनके तीव्र प्रवाह से प्रलय की आशंका थी। तब भागीरथ ने पुनः तप कर भगवान शिव से सहायता मांगी। भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में बांधकर पृथ्वी पर अवतरित किया। यह दिव्य घटना ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को घटित हुई, तभी से यह दिन श्रीगंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
माना जाता है कि मां गंगा पृथ्वी पर पवित्रता, समृद्धि व शुद्धता लेकर आई थीं और आज भी उनका प्रवाह शिव जी की जटाओं से होता हुआ चलायमान है।
(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा
You may also like
सुबह के चार आसान ड्रिंक्स से घटाएं पेट की चर्बी
बेंगलुरु भगदड़ में अब तक 11 की मौत, बच्चों- महिलाओं समेत कई गंभीर, जानें लेटेस्ट अपडेट
आज का सिंह राशिफल, 5 जून 2025 : बिजनेस में पाएंगे मन मुताबिक लाभ, लव लाइफ में आएगी मिठास
अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लिप-लॉक: उम्र का विवाद
पाकिस्तानी मॉडल मथिरा खान का एमएमएस वीडियो हुआ लीक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप