Next Story
Newszop

अंबिकापुर : खेलो इंडिया सेन्टर सूरजपुर ने अम्बिकापुर को तीन-शून्य से हराया

Send Push

अंबिकापुर, 2 जून . महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया लघु केन्द्र अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में अण्डर-19 अस्मिता फुटबॉल सिटी लीग प्रतियोगिता का बीते देर रात आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें फायनल मैच खेलो इंडिया सेन्टर अम्बिकापुर व खेलो इंडिया सेन्टर सूरजपुर के मध्य खेला गया. जिसमें सूरजपुर 3-0 से विजयी रही. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर मंजूषा भगत व जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा निरूपा सिंह द्वारा किया गया.

इस अवसर पर मंजूषा भगत ने कहा कि, आज महिलाएं हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं, चाहे शिक्षा हो, खेल हो या स्वास्थ्य. उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

निरुपा सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राम कुमार सिंह ने कार्यक्रम में अस्मिता सिटी लीग के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों में ग्राम पंचायत खलीबा, खेलो इंडिया सेन्टर सूरजपुर, शासकीय कन्या उमावि अम्बिकापुर, गांधी स्टेडियम क्लब अम्बिकापुर, लक्ष्मीबाई एकादश अम्बिकापुर, खेलो इंडिया सेन्टर अम्बिकापुर ने हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता के मैच नॉकआउट पद्धति से खेले गए. मैच में निर्णायक अम्बुलन संगा, प्रकाश गुप्ता, नितेश रहे. इस दौरान खेल परिसर अम्बिकापुर के प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार सिन्हा, बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह, केके मिश्रा, देवनाथ राम एक्का, संदीप देवांगन, अमर सिंह व अन्य उपस्थित रहे.

—————

/ विष्णु पांडेय

Loving Newspoint? Download the app now