हमीरपुर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा हमीरपुर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश को घोषित किए गए 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री और जिला सचिव मंजीत सिंह ने बुधवार काे संयुक्त बयान में कहा कि यह राहत राशि हाल की बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस सहायता से राज्य में पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को संकट से उबरने में सहयोग मिलेगा।
भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्णय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री की हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का भी आभार जताया, जिन्होंने हिमाचल को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि और राहत सामग्री भेजी।
भाजपा हमीरपुर ने इस बात पर भी जोर दिया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ही हिमाचल के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए त्वरित सहायता दी है। इसके विपरीत, कांग्रेस शासित किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री या नेता ने अब तक कोई मदद नहीं भेजी है, जबकि हिमाचल प्रदेश की सरकार स्वयं कांग्रेस पार्टी की है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उसी पार्टी से हैं।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की इस निष्क्रियता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह स्थिति कांग्रेस नेतृत्व की अपने ही शासित राज्यों की जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता को दर्शाती है।
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल राणा
You may also like
मेडिकल_किडनैपिंग ये होती है……` अभिनव वर्मा की माँ, जो सिर्फ 50 बरस की थीं, पेट में दर्द उठा। नज़दीक ही एक प्राइवेट अस्पताल बना है। डा. कनिराज ने माँ को देखा और अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। प्राइवेट अस्पताल में ही अल्ट्रा साउंड हुआ और
आखिरकार 59 साल के` सलमान खान का बदला मन अमीषा पटेल संग लेंगे फेरे? जानें सच्चाई…
कहानी: रावण की नहीं` थी सोने की लंका शिवजी ने मां पार्वती के लिए बनाई थी लंकापति ने ऐसे छीनी
Stocks to Buy: आज Welspun India और Apar Industries समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 11 सितंबर 2025 : मिथुन, तुला और मीन राशि के लिए आज गुरु का गोचर शुभ लाभदायक, जानें अपना आज का भविष्यफल