रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को
येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बसंती चटर्जी का कोलकाता में निधन
डीआईजी ने दंपति से बदसलूकी मामले में थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियो को किया निलंबित
कबूतरखानों पर लगे प्रतिबंध के समर्थन में मराठी एकीकरण समिति का प्रदर्शन
वीनस विलियम्स की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए बार्बी ने नई डॉल लॉन्च की
Stray Dogs Case In Delhi : दिल्ली में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में खुद सुनवाई करेंगे सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई, पशु प्रेमियों को जगी उम्मीद