बलिया, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर टोटी वाले दिए बयान पर बवाल मच गया है। केतकी सिंह के लखनऊ आवास पर सपा की महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह चौराहे पर सपा के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया था जिससे सपा कार्यकर्ता बौखला गए थे। उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की यह शर्मनाक हरकत है। यह सपा कार्यकर्ता मेरी बेटी को डराना चाहते थे। मेरी बेटी डर गई है। स्कूल नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी। लेकिन यह योगी जी की सरकार है। मैं योगी जी की विधायक हूं। इसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
You may also like
GST कटौती के बाद इतनी सस्ती हो जाएगी Alto K10! जानिए पूरी डिटेल
Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च: 512GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ
एशिया कप 2025: बारिश के कारण फाइनल में विजेता का निर्णय कैसे होगा?
इंडिया मेडटेक एक्सपो-2025 में मध्य प्रदेश का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
नेहा महतो झारखंड ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष मनोनीत