चंपावत, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक देवीधुरा मेला इस वर्ष एक अद्वितीय और भावुक क्षण का साक्षी बना। महिला पुलिसकर्मियों ने अपने पुरुष सहकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की।
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, वहीं संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरी आस्था का परिचय भी दिया। यह दृश्य न केवल ड्यूटी के प्रति समर्पण का प्रतीक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संस्कृति और रिश्तों की महत्ता कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पवित्र भाई-बहन का यह त्योहार रिश्ते को मजबूत करता है।
(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी
You may also like
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या माफी मांगें
घुसपैठियों को राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देते, असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने क्यों दिया यह बयान