जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख समद्धि तो इन बातों का आपको रखना होगा खास ध्यान
VIDEO: एशिया कप से पहले रिंकू सिंह ने मचाया धमाल, UP T20 लीग में ठोका तूफानी शतक
70-75 साल पहले 9845 रुपये में मिल जाती थी हिंदुस्तान लैंडमास्टर कार, 1950 के दशक का विज्ञापन वायरल
मजेदार जोक्स: बताओ सबसे लंबा दिन कौन सा है?
तीन पति, सभी ने छोड़ा, BF भी दे गया प्रेग्नेंट GFˈˈ को धोखा, बच्चा होने के 6 महीने बाद हुआ ऐसा खुलासा कि…