रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी।
मयंक सिंह रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में है।
शुक्रवार को एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपेगा, तब उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आयेगी।
मयंक सिंह पर अलग-अलग जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग में हैं, जहां बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, और हजारीबाग सदर जैसे थानों में 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह में भी मयंक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एटीएस के अनुसार, रायपुर और राजस्थान में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। भारत लाए जाने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि अजरबैजान में गैंगस्टर मयंक सिंह को वापस लाने के लिए एटीएस एसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भारत से अजरबैजान गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
आखिरकार अचानक से क्यों लिया अश्विन ने संन्यास? अब खुद बताई संन्यास की वजह
Matthew Breetzke ने ODI में किया ऐसा कमाल, दुनिया में सिर्फ एक और बल्लेबाज़ ने किया है ये
Former Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe Arrested : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, जानिए किस वजह से हुआ इतना बड़ा एक्शन
सबा खान ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
SIR को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दे दिया है ये अहम निर्देश