झाबुआ 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित जिले के विकासखंड थांदला के सर्वोदय संकुल स्तरीय संगठन को प्रतिष्ठित “आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024” से पुरस्कृत किया गया है। उक्त पुरस्कार नई दिल्ली मे आयोजित एक भव्य समारोह में भारत सरकार के पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को स्वाधीनता दिवस की पूर्व वेला में प्रदान किया गया।
उक्त सम्मान भारत सरकार के पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को स्वाधीनता दिवस की पूर्व वेला में प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित जिले के विकासखंड थांदला के सर्वोदय संकुल स्तरीय संगठन को प्रदान किया गया प्रतिष्ठित आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 संगठन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। सर्वोदय संकुल संगठन द्वारा क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों को एकजुट कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए सफल प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदान किया गया है। सर्वोदय महिला संघ की श्रीमती वीका भूरिया एवं श्रीमती सीता मुनिया द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा
You may also like
क्या आपकी कमर पर भी पड़ते हैं ऐसे डिंपल?ˈ तो इसके फायदे भी जान लीजिए
दीमक से परेशान हैं? मात्र 10 रुपये में बनाएंˈ यह शक्तिशाली इंजेक्शन… बस लगाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ेंगी
राजस्थान में शादी के नाम पर ठगी: युवक की दुल्हन फरार
शादी के बाद भी आखिर क्यों भटकता है मर्दोंˈ का मन? पराई औरतों में दिलचस्पी की ये वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रेमानंद महाराज पर विवाद: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उठाए सवाल