रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और झारखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व नागेश्वर प्रसाद के तैल चित्र पर रविवार को पुष्प अर्पित कर अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।
उल्लेखनीय है कि सात सितंबर से पितृपक्ष का आरंभ हुआ है और स्व नागेश्वर प्रसाद की 39 वीं पुण्यतिथि भी है।
इस अवसर पर रांची के धुर्वा गोलचक्कर स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन की ओर से आयोजित देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और स्वतंत्रता सेनानी नागेश्वर प्रसाद सहित सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के उत्तराधिकारी ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव, स्व नागेश्वर प्रसाद के पौत्र रवि दत्त, पप्पू चक्रवती और विशेष रूप से एचईसी की स्थापना के समय के अधिकारी अवकाश प्राप्त करने के बाद केरल से आकर महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र की निवर्तमान वार्ड पार्षद सुचिता रानी राय उपस्थित रही। सुचिता रानी के प्रयास से इस गोलचक्कर की देखभाल रांची नगर निगम नियमित रूप से करता रहा है।
देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रत्येक माह के पहले रविवार को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्यक्रम चौथे स्मृति के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में सोमनाथ भारद्वाज, गणेश प्रसाद, रियाज़ अहमद सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
17 साल के बॉयफ्रेंड के साथ बिना कपड़ों के थी 33 साल की महिला, 6 साल की बच्ची ने देखा तो गला दबाकर कर दी हत्या
मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य
ग्वालियरः जिले में टोकन प्रणाली से कराया जा रहा है खाद वितरण
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल काे भेंट की मीमांसा दर्शन पर आधारित पुस्तकें
बोडोलैंड क्षेत्र में किसानों के हित में कई पहल: मुख्यमंत्री