रांची, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । वृद्धाश्रम अपना घर लटमा रोड, हेसाग में रह रही 79 वर्षीय पुष्पिता राय का मंगलवार को निधन हो गया। प्राकृतिक कारणों से हुई मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार रांची के हरमू मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस दायित्व को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और समाजसेवियों ने पूरा किया। समाजसेवी संतोष अग्रवाल ने अब तक 100 से अधिक असहाय और अनाथ व्यक्तियों का दाह संस्कार किया है। उन्होंने पुष्पिता राय को मुखाग्नि दी और संपूर्ण व्यवस्था संभाली।
बताया गया कि डोरंडा के एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखने वाली पुष्पिता राय का परिवार कालांतर में समाप्त हो गया था। सीसीएल से सेवानिवृत्ति के बाद आय और संपत्ति खत्म होने पर वे पिछले सात–आठ वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रही थीं। उनका आग्रह था कि मृत्यु के बाद उनका दाह संस्कार विधिवत हिंदू रीति से की जाए।
मौके पर विहिप सेवा विभाग के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परिषद ने 2016 से यह संकल्प लिया है कि रांची में किसी भी असहाय और अनाथ व्यक्ति का दाह संस्कार पूरे विधि-विधान से किया जाएगा।
अंतिम दाह संस्कार के अवसर पर विहिप रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, नारनौली अग्रवाल सभा के प्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (हरमू) और विजय मिंज अपने पुत्रों आशीष मिंज और अभय मिंज के साथ मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
प्रेम` कहें या सनक! सालों तक पड़ोसी लड़के के कमरे में छुपकर रही प्रेमिका परिवार को नहीं लगी भनक
25` रुपए की उधारी चुकाने 12 साल बाद अमेरिका से भारत आए भाई-बहन मूंगफली वाले को ढूंढ लौटाए पैसे
Smoking` से खराब होते Lungs को नेचुरली डिटॉक्स कर देगी ये ड्रिंक, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया 3 दिन में साफ हो जाएगा फेफड़ों में जमा धुआं और बलगम
`बस` 1 महीने तक सरसों के तेल में ये एक चीज मिलाकर लगाए गंजे सिर में उगने लगेंगे नए बाल लोग कहने लगेंगे जुल्फी जुल्फी
जब` 70 साल की रेखा को जबरदस्ती किस करता रहा था ये एक्टर मना करने पर भी नहीं की थी शर्म