नारनाैल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । महेंद्रगढ़ में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को विधायक कंवर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष लगाकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
शहर में तिरंगा यात्रा शुरू होते ही बारिश भी शुरू हो गई। इस बारिश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का जज्बा कम नहीं हुआ। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों व चौक से गुजरी। यात्रा का दुकानदारों व अन्य लोगों ने स्वागत किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि गुरुवार को महेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह भाजपा की तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि देश की एकता और अखंडता व महेंद्रगढ़ के सम्मान की तिरंगा यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 1947 तक देश को विकसित भारत बनाना है और देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसी ओर अग्रसर है।
भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और निर्णायक नेतृत्व के कारण पूरे विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा। इस यात्रा में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सामाजिक संगठन और भूतपूर्व सैनिकों सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला
You may also like
ना कोई डिग्री ना कोई स्किल फिर भी कंपनीˈ हर युवक-युवती को देती थी 10 लाख रुपये! वजह जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश
महिला का बैग एयरपोर्ट पर चेक किया तो उड़े अधिकारियों के होश, चोरी से लेकर जा रही थी 130 जहरीले मेंढक, मच गया हड़कंप
भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज की तैयारी, 15 सदस्यीय टीम में रोहित और विराट शामिल
क्या चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कटेगा ट्रैफिक चालानˈ आप भी जान लें इसकी सच्चाई
जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में अब तक 38 लोगों की मौत, कई लापता, 120 लोग बचाए गए