रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
ओवल टेस्टः इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमटी, सिराज-कृष्णा ने 4-4 विकेट झटके, भारत पर 23 रन की बढ़त
बिग बॉस मलयालम 7: प्रीमियर की तारीख और समय, ओटीटी प्लेटफॉर्म और सभी महत्वपूर्ण जानकारी
IND vs ENG Day 2 Weather Update: दूसरे दिन अभी और परेशान करेगी बारिश? जानिए कैसा है लंदन का मौसम?
सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में धड़ाम से गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बची मासूम
SIR के बाद बिहार की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, करीब 65 लाख लोगों के नाम कटे, पटना में सबसे ज्यादा कटौती