इंटरनेट डेस्क। दुनिया के देशों में भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में कई देशों में ऐसा हो चुका है। आज सुबह-सुबह भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। भूकंप के कारण लोगों के दिलों में दहशत फैल गई है।
खबरों के अनुसार, आज अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.3 में तीव्रता का भूकंप आया है। जो काफी खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। ये भूकंप अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में आया है। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण हुए किसी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। खबरों के अनुसार, भूकंप आने के बाद लेागों में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी के अंदर मौजूद कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। कई बार घूमने के दौरान टेक्टोनिक प्लेटों के फॉल्ट लाइन पर टकराने से घर्षण पैदा होता। इससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप आता है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

सूडान में विद्रोहियों ने किया भारतीय का अपहरण, हथियार दिखाकर पूछा- क्या तुम शाहरुख को जानते हो

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की वतन वापसी तय, 3 महीने से फंसे कामगारों को मिली राहत

शादी के बाद विवाद: दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार

आयुर्वेद का ब्रह्मास्त्र : अश्वगंधारिष्ट से पाएं ताकत, ऊर्जा और मानसिक शांति

अर्थतंत्र की खबरें: अक्टूबर में दफ्तरों की नौकरी में नौ प्रतिशत की गिरावट और शेयर बाजार में तेजी





