इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर अब एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ के लोगों पर दहेज मांगने, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। ये मामला हापुड के गढ़मुक्तेश्वर का है।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी 25 फरवरी को बुलंदशहर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपए नकद और छह सोने की अंगूठियों की मांग की। मायके वालों ओर से मांग पूरी करने से इनकार किए जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे।
महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए हैं ये आरोप
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को जब वह घर में अकेली थी, तभी ससुराल में ससुर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। महिला ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर महिला ने अब एसपी को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गढ़ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गर्भधारण नहीं हो रहा तो आप` इस` पोस्ट को पढने से ना चूके और शेयर ज़रूर करें ताकि और लोग भी फायदा उठा सकें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मुख्तार अंसारी के गजल होटल की दुकानों का ताला खुला
घर का वो एक कोना, जो भर सकता है आपकी तिजोरी! वास्तु का ये छोटा सा नियम बदल देगा आपकी किस्मत
बिहार: मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना से बदला शैलेश का जीवन, गरीबों के लिए बताया वरदान
आरएसएस को समझने के लिए राहुल गांधी को कई बार जन्म लेना होगा : गिरिराज सिंह