अगली ख़बर
Newszop

PM Modi के राजस्थान आगमन ने पहले Gehlot ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- संविधान का अपमान करना…

Send Push

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के राजस्थान आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने निकाय के चुनावों को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार से अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करने की मांग की है।

गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। जिस तरह से भाजपा सरकार शहरी निकाय के चुनावों को टाल रही है वो लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें।

तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवेहलना करती रहेगी? भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।

PC:indiatoday

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें