Next Story
Newszop

Uttar Pradesh: युवक ने महिला के साथ बना लिए अवैध संबंध, फिर बेटी के साथ भी...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनोर से दुष्कर्म का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर मां व बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़त पक्ष की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि रिजवान पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मौहल्ला जुलाहान कोतवाली शहर ने एक महिला को शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी के जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई इमरान से भी पीडि़ता की पुत्री के साथ गलत काम कराया गया। इसके बाद बेटी पर भी जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के भाई इमरान को 19 अप्रैल को जेल भेजा जा चुका है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now