Next Story
Newszop

Jhalawar: 9 लोगों ने 17 साल की लड़की के साथ 6 घंटे तक किया दुष्कर्म, इसके बाद...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ से दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। इसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। झालावाड़ से अब 17 साल की लड़की के साथ रात द्वारा 9 लोगों ने दुष्कर्म की शर्ममाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

खबरों के अनुसार,पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि दुष्कर्म की ये घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। पीड़िता रात करीब 10 बजे सहेली की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रात करीब 11.30 बजे पीड़िता विवाह समारोह स्थल से बाहर निकली और शौच के लिए पास के खेत में गई। इसी दौरान 9 युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया।

इसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने 6 घंटे से अधिक समय तक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी लड़की उसी खेत में छोड़ कर भाग गए। बेहोश लड़की को जब होश आया तो वह घर लौटी। इसे बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ मामला दर्ज करवाया।

PC:khabaruttarakhand
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now