इंटरनेट डेस्क। कार्तिक महीना समाप्त होने के करीब आ पहुंचा हैं, वैसे इस महीने को सबसे शुभ माना जाता है। यूं तो हर महीने पूर्णिमा तिथि आती है, लेकिन कार्तिक माह की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने, दान-पुण्य करने के अलावा दीपदान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
क्या हैं पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु पृथ्वी लोक पर मां लक्ष्मी के पास विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से साल भर की पूर्णिमाओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने दीये जलाने चाहिए, कब और कैसे करना चाहिए दीपदान।
कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए
कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली पर विषम संख्या (जैसे 5, 7, 11, 21, 51 या 101) में दीपक जलाना शुभ होता है। हालांकि आप इच्छानुसार कितने भी दीये जला सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन 365 बाती वाली दीया जलाना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती वाला दीया जलाने से सभी पूर्णिमाओं के पूजा व दीपदान के बराबर पुण्य मिलता है।
कैसे करें दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी आदि पवित्र नदियों में स्नान करके दीपदान का खास महत्व है। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें और इसके बाद दीपदान करें।
pc- aaj tak
You may also like

कुर्सी पर पैर, दो छात्राओं से करवाई मालिश...,आंध्र सरकार ने वीडियो पर लिया एक्शन, महिला प्रिंसिपल सस्पेंड

ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला? राहुल का सनसनीखेज खुलासा!

बिजनौर के भनेड़ा गांव में दिखा गुलदार, वन विभाग ने लगाया पिजंरा

हर्षोल्लास से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारे में हुए विविध आयाेजन

WiFi राउटर का सिग्नल बढ़ा देती है एल्युमिनियम फॉयल? एक्सपर्ट ने बता दी पूरी असलियत




