इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार शूरा को गुरुवार, 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार, 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया।
अरबाज और शूरा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अरबाज के भाई और एक्टर सलमान खान भी इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से वापस आ रहे हैं।
अरबाज और शूरा ने हाल ही में सितारों से सजी गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरा खान परिवार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं। सलमान खान भी इस इवेंट में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शामिल हुए थे।
pc- patriak news
You may also like
Diwali 2025: दीपावली कब है - 20 या 21 अक्टूबर? जानें तिथि, पूजा विधि, महत्व और बहुत कुछ
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने सीजेआई बीआर गवई की कोर्ट में किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
फिटनेस के लिए जिम नहीं, घरेलू काम ही हैं काफी! तन-मन दोनों रहेंगे तंदुरुस्त
Jaipur: SMS में अग्निकांड के बाद सीएम शर्मा का दिल्ली दौरा रद्द, घायलों के बेहतर उपचार के दिए आदेश
भारत और यूरोपीय संघ आज ब्रुसेल्स में मुक्त व्यापार समझौते पर नए दौर की वार्ता शुरू करेंगे