इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं और इसके साथ ही मौसम भी अब सुहाना हो गया है। अगर आप भी मानसून के इस मौसम में घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। जी हां केरल में मानसून आ चुका हैं और ऐसे में आप इस बार घूमने के लिए केरल जा सकते है। आज हम आपको यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे।
मुन्नार
आप इस मौसम में केरल के मुन्नार जा सकते है। मानसून के मौसम में चाय के बागान, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ों से आपका दिल खुश हो जाएगा। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है।
एलेप्पी
इसके साथ ही आप केरल का वेनिस कहलाने वाले एलेप्पी भी जा सकते है। बारिश मौसम में यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। एलेप्पी में आपको बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली बहुत ही पसंद आएगी। यहां पर नारियल के पेड़ों से घिरे गांव भी आपके दिल को भा जाएंगे।
pc- dreamlandmunnar-in
You may also like
IPL 2025: आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने साई सुदर्शन
बांग्लादेश में मानसून की दस्तक, बारिश के बीच मुंशीगंज में पुल ढहा
अहिल्याबाई होल्कर ने राजसत्ता' को जनसेवा का माध्यम बनाया : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल
विदेश सचिव की अमेरिकी यात्रा : द्विपक्षीय व्यापार समझौते की प्रगति, उभरती तकनीकों में सहयोग और आईटीएआर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा