इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द दूल्हा बनेंगे। जी हां उनकी सगाई सानिया चंडोक से हो गई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के बड़े और संपन्न बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा हैं की सानिया की अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर से भी खास बॉन्डिंग है।
सानिया का परिवार क्या करता हैं
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में हुई, इस सगाई में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल है। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
सानिया क्या करती है?
एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
pc- aaj tak
You may also like
15 अगस्त 2025: कर्क राशि वाले सावधान! आज खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
सिंह राशिफल 15 अगस्त 2025: किस्मत चमकेगी या आएंगी मुश्किलें? जानिए क्या कहते हैं सितारे!
किस्सा सीरीज के बीच में प्लेइंग इलेवन में ढेरों बदलाव का, भारत-इंग्लैंड सीरीज से कई याद ताजा हुई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बिहार एसआईआर मामले में पारदर्शिता बढ़ेगी: शमा मोहम्मद
बांग्लादेश : बंगबंधु पुण्यतिथि से पहले अवामी लीग के नेता गिरफ्तार