इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में अभी खटास है और उसका कारण हैं, अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर इस समय लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ। इनमें से 25 प्रतिशत बेस टैरिफ के अलावा अतिरिक्त 25 प्रतिशत रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है, ऐसे में भारत ने अमेरिका से कहा है कि अगर वह ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की नई दिल्ली को इजाजत दे दे, तो भारत मॉस्को से तेल की खरीदारी बंद कर देगा।

क्या बोला भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने सस्ते तेल का ऑफर करना शुरू किया, भारत अपनी जरूरतों का करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है, ऐसे में रूस से सस्ते दाम पर तेल की खरीद ने भारत को काफी हद तक आयात बिल कम करने में मदद की है।

भारत की यूएस के सामने शर्त
अब खबरों की माने तो भारत को इसी तरह का सस्ता तेल ईरान और वेनेजुएला से भी मिल सकता है, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते अमेरिकी दौरे के समय भारतीय अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन के सामने तेल आयात के मुद्दे पर जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि रूस से तेल की खरीद में कटौती के लिए भारतीय रिफाइनर्स को वाशिंगटन की तरफ से ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की इजाजत की आवश्यकता होगी, क्योंकि इन दोनों देशों पर इस समय अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं।
pc- Mint,bloomberg.com, mint
You may also like
दसई करम के पूर्व संध्या और मिलन समारोह का आयोजन
आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 30 सितंबर 2025 : मूलांक 9 को कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे, लेकिन अत्यधिक क्रोध से बचें, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
आज का राशिफल 30 सितंबर 2025 : मेष कर्क और मकर राशि के लिए आज दुर्गाष्टमी का दिन शुभ लाभदायक, उभयचरी योग का मिलेगा फायदा
आशा लकड़ा ने किया शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन