इंटरनेट डेस्क। यूपी के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों होश उड़े पड़े है। बता दें कि यहां 10 साल के बच्चे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अवैध संबंध का राजफाश होने के डर से रामनगर में महिला के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने की कार्रवाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने मंगलवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में बच्चे के मां की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी। रामनगर क्षेत्र निवासी एक महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने 10 साल के बेटे सूरज शर्मा, छह साल की बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार गोलाघाट निवासी फैजान का महिला से अवैध संबंध था। बीते दिनों सूरज ने फैजान को मां के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। इसके बाद उसे राज खुलने के डर सताने लगा, फैजान सोमवार शाम को सूरज को बावन बीघा मैदान में ले आया। जहां अपने दोस्त गोला घाट निवासी राशिद के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव वहीं छिपा दिया।
महिला ने दर्ज कराया मामला
खबरों की माने तो इधर रात में महिला ने बेटे के अपहरण का केस दर्ज कराया। इस आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से महिला के प्रेमी फैजान तथा उसके दोस्त राशिद को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की। इसके बाद आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने लगा तो मुठभेड़ में जख्मी हो गया।
pc- bodyandsoul.com
You may also like
हिमाचल में 20 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट, बादल फटने और बाढ़ से तबाही, 395 सड़कें बंद, कई इलाकों में ब्लैकआउट
विधानसभा में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश दृष्टि पत्र 2047 पर चर्चा जारी
रईसजादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की ₹71,29,93,200 से ज्यादा की सुपरकार्स, लेकिन क्यों?
यूपी विधानसभा में सपा विधायक ने योगी सरकार में कानून व्यवस्था की सराहना की
25 हजार चूहों से भरा है माता का येˈ अनोखा मंदिर माता के दर्शनों से पहले मिलते हैं विशेष निर्देश