इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। खबरों की माने तो प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
दिसंबर में आ सकते हैं भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 5 दिसंबर को भारत आने की संभावना है। पुतिन नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
अभी फाइनल नहीं हैं दौरा
खबरों की माने तो अभी यह तय नहीं है कि राष्ट्रपति पुतिन एक दिन के लिए भारत आएंगे या उनका दौरा दो दिनों का होगा। उनकी यात्रा से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नवंबर में भारत आएंगे और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करेंगे। भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे।
pc- english.bombaysamachar.com
You may also like
Cough Syrup Case: कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक पकड़ा गया, मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत के बाद एक्शन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर शानदार स्वागत
सलमान खान का सालों बाद सच आया सामने` 8 लड़कियों के साथ कर चुके हैं वन नाइट स्टैंड
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों से करेंगे संवाद
India Mobile Congress 2025: 6G, AI और 1.2 ट्रिलियन की इकोनॉमी पर चर्चा