इंटरनेट डेस्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा मुख्य 2024 का परिणाम जारी कर दिया। आयोग सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 2461 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।
आरपीएससी ने 2 सितम्बर 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती परीक्षा 2024 का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं 428 एवं अधीनस्थ सेवाएं 668) पर भर्ती के लिए प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया था।
प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को जारी किया गया, प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम में 21 हजार 539 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया, मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून को आयोजित की गई। आरपीएससी ने आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम 111 दिन बाद जारी किया है।
pc- patrika news
You may also like
होमगार्ड को माह में कम से कम 22 दिन की सेवा अनिवार्य रूप से करनी जरूरी
एपीओ भर्ती में दिव्यांग कटेगरी के वर्गीकरण को लेकर चुनौती
गौतम गंभीर ने आने के बाद टीम इंडिया को कितना बदल दिया?
भारत के इस पड़ोसी देश में गाय भैंस` नहीं बल्कि लोग घरों में पालते हैं खूंखार मगरमच्छ, इसका मांस बेच करते हैं मोटी कमाई
महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब इस राज्य में मिलेगी पीरियड लीव, कैबिनेट की मंजूरी मिली