लोग वज़न कम करने के लिए काफ़ी जद्दोजहद कर रहे हैं। जिम, वॉकिंग और एक्सरसाइज़ के साथ-साथ आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करने चाहिए। इससे आपको तेज़ी से वज़न कम करने में मदद मिलेगी।जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जीरे का पानी पाचन शक्ति बढ़ाता है।नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। खाली पेट जीरा नींबू पानी पीने से कब्ज, गैस की समस्या और एसिडिटी से राहत मिलती है।नींबू के रस के साथ जीरे का पानी पीना वज़न घटाने का एक अच्छा विकल्प है। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है।यह कैलोरी को तेज़ी से जलाने में मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की चर्बी कम करने में मदद करते हैं।सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।यह पानी बनाना बहुत आसान है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाएँ। इसे सुबह खाली पेट पिएँ।
You may also like
धारः केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने बदनावर में 16 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मप्र का महू बनेगा सैन्य रणनीति का केंद्र, रक्षा मंत्री, सीडीएस व सेनाध्यक्ष होंगे शामिल
बिहार में लोन वसूली से शुरू हुआ अनोखा प्रेम कहानी
पूजा पाल के आरोप निराधार, उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी : जूही सिंह
संविधान संशोधन विधेयक असंवैधानिक, राजनीतिक भ्रष्टाचार को देगा बढ़ावा: प्रियंका कक्कड़