रश्मि खत्री, देहरादून: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मोंथा चक्रवर्ती तूफान का उत्तराखंड में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई दिया है लेकिन हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। बीच बीच में हल्की धूप भी खिलती रही लेकिन धूप के बावजूद ठंडक महसूस की गई।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश भी हुई है। कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात से अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कई क्षेत्रों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा । मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है। वही देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

You may also like

वैश्विक तनाव, व्यापार में रुकावटें... भारत बना समावेशी विकास का प्रतीक, क्या बोले पीएम मोदी?

सिवान में गरजे योगी:ओसामा पर किया कटाक्ष, 'जैसा नाम, वैसा ही काम', बोले- " RJD ने राम के रथ को रोकने का पाप किया था"

पुष्कर मेला 2025: ध्वजारोहण व ब्रह्मा आरती से गुरुवार को होगा आगाज,

सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा विभाग परीक्षा- 30 अक्टूबर से आवेदन में संशोधन का अवसर

शिमला : शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, साथी गिरफ्तार