अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड में तेंदुए को देखे जाने के बाद खौफ फैल गया है। वन विभाग के अनुसार जिले के चनवई गांव में तेंदुए की हलचल सामने आई है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से लोग अपने घरों में कैद हैं। तेंदुए के आम के पेड़ पर बैठकर आराम करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वन विभाग ने गांव के जिस हिस्से में तेंदुए को देखा गया था। उसी हिस्से में एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वलसाड में पहले भी तेंदुए को देखा गया था लेकिन इस बार गांव के नजदीक तक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। जंगल और खेतों की तरफ जाते वक्त सावधानी बरतें।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
You may also like
भारत का 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता हैः प्रधानमंत्री मोदी
जरीन खान का बॉलीवुड सफर: सलमान खान की फिल्म 'वीर' से शुरुआत
युवक को पेट दर्द की थी शिकायत! अल्ट्रासाउंड करायाˈ तो निकला प्रेगनेंट
14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
PSG ने पेनाल्टी शूटआउट में टॉटेनहैम को हराकर जीता पहला UEFA सुपर कप