वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां रिश्ते के दादा ने पोती को बहला-फुसलाकर लगभग 7 माह तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी छह माह की गर्भवती हो गई। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थितियों में पोती अपने ही दादा के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर 20 अप्रैल को थाना जहांगीराबाद में अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद किशोरी के परिजन अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में उसके छह माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। किशोरी के छह माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों ने फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, जिसमें नाबालिग ने दादा पर अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब दोबारा से नाबालिग के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बच्ची को गांव के ही एक रिश्ते का दादा अपहरण कर ले गया था और बीते लगभग सात माह से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अल्ट्रासाउंड के बाद पता चला की बच्ची 6 माह की गर्भवती है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
You may also like
एल्विश यादव को हाईकोर्ट से झटका, सांप के जहर मामले में मुकदमा नहीं होगा रद्द
हवा में उड़ेगी कार, अगले साल लॉन्च! जानें कीमत और कैसे बनेगी प्लेन
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका!
भारत की अंतरिक्षीय निगरानी क्षमता में तीव्र वृद्धि: डेढ़ साल में 52 उपग्रहों का प्रक्षेपण
दो बच्चों की मां का हुआ अवैध संबंध, ससुराल वालों ने रोकटोक की तो जुदाई में कर लिया सुसाइड