Next Story
Newszop

करियर राशिफल 21 अप्रैल 2025 : सोमवार को श्रवण नक्षत्र में बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 5 राशियों की आय में होगा जबर्दस्त इजाफा, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : सोमवार 21 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की कृपा मेष और सिंह सहित 5 राशियों लोगों पर विशेष रूप से रहेगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कहीं से रुका हुआ धन भी प्राप्‍त हो सकता है। आपकी किस्‍मत साथ देगी और आपको बड़ी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपका दिन शुभ होगा और शाम का वक्‍त परिवार के साथ सफलता का जश्‍न मनाने में बीतेगा। तो आइए जानते हैं 21 अप्रैल आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।
मेष करियर राशिफल : आय के नए स्रोत खुल सकते हैं image

मेष राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी और पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। मन में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। शाम को आप किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देने की सलाह है।


वृषभ करियर राशिफल : करियर में लाभ होगा image

वृषभ राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी संपत्ति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान निकलेगा और बुज़ुर्गों से आर्थिक सहयोग मिलने के भी संकेत हैं। कार्यस्थल पर स्थानांतरण या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, और शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात मन को आनंदित कर देगी।


मिथुन करियर राशिफल : सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा image

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता का सम्मान होगा और आपके प्रयासों से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जो आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी और नए संपर्क भी लाभकारी सिद्ध होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की सलाह है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।


कर्क करियर राशिफल : करियर में लाभ होगा image

कर्क राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपके लिए यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और आपके निर्णयों की सराहना होगी। परिवार में संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पढ़ाई या शोध कार्य में रुचि रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें।


सिंह करियर राशिफल : आय में वृद्धि होगी image

सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। आपके घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। आपके पुराने प्रयासों का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। खानपान संतुलित रखें। आपको अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।


कन्या करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी image

आज का दिन मेहनत और संयम की मांग करता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, परंतु इसका फल आने वाले समय में ज़रूर मिलेगा। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता संबंधी सफलता की सूचना मन को प्रसन्न करेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और पुरानी दुश्मनी का अंत भी संभव है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है। ध्यान और प्रार्थना से मन को शांत रखने का प्रयास करें।


तुला करियर राशिफल : करियर के मामले में मिलाजुला होगा image

तुला राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में मिलाजुला होगा। आपको अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्य करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः उसका परिणाम आपके पक्ष में जाएगा। नौकरी में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, हालांकि कुछ अनचाहे खर्चे मन को विचलित कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।


वृश्चिक करियर राशिफल : करियर में लाभ के योग बने हैं image

वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग बने हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। संतान और शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा और किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परंतु अनावश्यक तनाव से बचना होगा। आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।


धनु करियर राशिफल : अधिक परिश्रम करना पड़ेगा image

धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा और कुछ मामलों में असहमति भी हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है और भाइयों से मतभेद संभव हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी से करें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और बड़ों की सलाह को अनदेखा न करें। धैर्य और संयम आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।


मकर करियर राशिफल : समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी image

मकर राशि वालों के लिए भाग्य आपका साथ देगा और कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन, कीर्ति और पद में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी। सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। परिवार में सौहार्द रहेगा और संतान से संबंधित मामलों में सुखद समाचार मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी और आत्मबल ऊंचा रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now