Next Story
Newszop

आज का कुंभ राशिफल, 27 मई 2025 : आज इस बात का रखें ध्यान, वरना किसी करीबी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी

Send Push
Aquarius Horoscope Today, 27 May 2025 : कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। परिवार में किसी प्रियजन की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें। आज कुंभ राशि का करियर राशिफल : आज मकर राशि के जातकों को काम के दौरान कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पास काम ज्यादा होगा और सहकर्मियों का सहयोग भी नहीं मिलेगा। इससे आप तनाव में आ सकते हैं। बेहतर होगा कि समय का प्रबंधन करते हुए अपना काम करें और बेवजह की बातों पर कम ध्यान दें। हालांकि नौकरी में आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 27 मई का लकी राशिफल आज कुंभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज परिवार में आपको प्रिय सदस्य की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप काम में व्यस्त रहने के कारण उनसे किया हुआ वादा भूल सकते हैं। हालांकि आज आपको परिवार में माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे आपकी उलझनें आसान होंगी। आज धैर्य रखने से आपको फायदा होगा। आज कुंभ राशि की सेहत : कुंभ राशि वालों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आपको चोट इत्यादि लग सकती है। मशीनों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आज कुंभ राशि के उपाय : कुंभ राशि के जातक आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे रामभक्त हनुमानजी आपसे प्रसन्न होंगे।आज का मकर राशिफल
Loving Newspoint? Download the app now