Capricorn Horoscope Today, 3 November 2025 : आज मकर राशि वालों का करियर राशिफल : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक प्रगति और वित्तीय योजनाओं के विस्तार से जुड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक ऋण या निवेश से संबंधित आवेदन प्रक्रियाएं प्रारंभ हो सकती हैं। आज आपको किसी बड़ी सफलता के संकेत मिल सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की स्वीकृति, टेंडर की मंजूरी या क्लाइंट डील फाइन हो सकती है। अधिकारी वर्ग से मान-सम्मान मिलेगा और प्रमोशन के संकेत भी मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आज अनुशासन का पालन करते हुए काम करने पर विशेष बल रहेगा।
आज मकर राशि वालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। आपसी संवाद में कटाक्ष या तीखे शब्दों से बचें। माहौल तनावपूर्ण बन सकता है। परिजनों के साथ संयम और शांतिपूर्ण वार्तालाप से स्थिति सुधरेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की सलाह आज विवाद टालने में सहायक साबित होगी।
आज मकर राशि वालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कमर दर्द या रीढ़ की हड्डी से संबंधित असुविधा महसूस हो सकती है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें। संतुलित आहार और पर्याप्त आराम भी जरूरी रहेगा।
आज मकर राशि वालों के लिए उपाय : आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी रहेगा। इससे मन को शांति मिलेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

You may also like

Telangana News: शख्स ने पत्नी, साली और बच्चे को मार डाला, बेटी पर भी किया जानलेवा हमला, फिर की खुदकुशी, तेलंगाना में सनसनी

Post Office Schemes से मिलेगी हर महीने पक्की कमाई, जानिए पूरी डिटेल

'नौकरी से अच्छी है खेती', इस किसान से साबित कर दिया, राज्य सरकार देगी कृषक रत्न पुरस्कार, जानें वामन टिकरिहा की कहानी

Bullet Train: कैसा होगा बुलेट ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन? अश्विनी वैष्णव के दौरे में सामने आया फर्स्ट लुक, देख लीजिए

Fixed Deposit Rates : अब छोटे फाइनेंस बैंकों की एफडी पर बढ़ेगा फायदा, जानें नई दरें