Next Story
Newszop

फराह खान के कुक दिलीप को गौहर के पति ने हाथों से खिलाया खाना तो फैंस का आया दिल, बोले- ये होती है अच्छी परवरिश

Send Push
बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अब यूट्यूबर भी हैं। वो जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं और उनके साथ वीडियो बनाती हैं। फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी होते हैं, जिनसे अब फैंस खूब प्यार करते हैं। बीते दिनों जब फराह कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस गई थीं, तब उन्होंने दिलीप के साथ जैसा बर्ताव किया, वो दर्शकों को पसंद नहीं आया। खैर। अब फराह को गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर देखा गया, जहां जैद ने दिलीप के साथ ऐसा काम किया कि हर तरफ उनकी तारीफ होने लगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान एक आलीशान घर में रहती हैं। वो लजीज खाना भी बना लेती हैं। जब फराह उनके घर आईं तो उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने खुद कुक किया। दिलीप ने भी गौहर और जैद के लिए चिकन रोस्ट किया। फराह खान का वीडियो जैद ने दिलीप को खुद खिलाया खाना imageवायरल वीडियो में जैद चिकन खा रहे हैं और गौहर लंच टेबल पर हैं, जबकि फराह खड़ी हैं। फराह तभी दिलीप को कैमरे के सामने आकर क्रेडिट लेने के लिए कहती हैं। इसके बाद जैद दिलीप को गले लगा लेते हैं और कहते हैं, 'बहुत बढ़िया बनाया है।' फिर वो अपनी ही प्लेट से चिकन का टुकड़ा उठाकर दिलीप को अपने हाथों से खिलाते हैं। फिर गौहर उन्हें साथ बैठकर खाना खाने को कहती हैं। जैद की हो रही है तारीफ इस वीडियो को देख गौहर और जैद की वाहवाही हो रही है। एक ने कॉमेंट किया, 'नई पीढ़ी हमेशा मददगार होती है।' दूसरे ने लिखा, 'वे बहुत अच्छे हैं। गौहर की फैमिली भी बहुत अच्छी है।' दूसरे ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, गौहर और जैद बहुत अच्छे इंसान हैं। दिलीप के साथ जो बर्ताव किया, वो काबिले तारीफ है।' एक और ने लिखा, 'ये अच्छी परवरिश होती है।'
Loving Newspoint? Download the app now