नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स ( Pine Labs ) इसी सप्ताह अपना आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है। यह आईपीओ शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को खुलेगा। इसमें निवेशक अगले सप्ताह मंगलवार यानी 11 नवंबर 2025 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹3,899.91 करोड़ जुटाना चाहती है। पाइन लैब्स ने अपने शेयर का प्राइस बैंड ₹210 से ₹221 प्रति शेयर तय किया है। इस भाव पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग ₹25,377 करोड़ होगा।
क्या है कंपनी का प्लानइस आईपीओ में फ्रेश इश्यू (fresh issue) के तहत 9.41 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिनसे ₹2,080 करोड़ जुटाए जाएंगे। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 8.23 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे, जिनसे ₹1,819.91 करोड़ मिलेंगे। पहले कंपनी ने ₹2,600 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब कुल इश्यू साइज को कम कर दिया गया है। OFS के तहत मौजूदा शेयरधारक अपने कुछ शेयर बेचेंगे। यह आईपीओ 14 नवंबर 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकता है। शेयर आवंटन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी।
कौन बेच रहे हैं शेयरओएफएस के तहत पाइन लैब्स के मौजूदा निवेशक जैसे PayPal, Mastercard, Peak XV Partners, Actis Pine Labs Investment Holdings, और MacRitchie Investments इस OFS का हिस्सा होंगे। कंपनी के सह-संस्थापक लोकवीर कपूर (Lokvir Kapoor) भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे। उल्लेखनीय है कि पाइन लैब्स ने 25 जून 2025 को सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। सेबी ने 11 सितंबर 2025 को इसे मंजूरी दे दी।
क्या है इसका जीएमपीअनलिस्टेड मार्केट में पाइन लैब्स के आईपीओ को तवज्जो मिल रही है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर पर 15.84 फीसदी यानी 35 रुपये का प्रीमियम मिल रहा था। यदि इसके अपर प्राइस बैंड यानी 221 रुपये का दाम माना जाए तो इस समय ग्रे मार्केट में 256 रुपये का भाव मिल रहा है। इस आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 67 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट का न्यूनतम बोली मूल्य ₹14,807 होगा।
क्या करती है कंपनीपाइन लैब्स की स्थापना 1998 में हुई थी। यह भारत के प्रमुख मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। यह कंपनियों और दुकानदारों को पेमेंट सॉल्यूशन, मर्चेंट फाइनेंसिंग और अन्य फिनटेक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में भी अपना कारोबार फैलाया है। इसके प्रमुख निवेशकों में Sequoia Capital, Temasek Holdings, और Mastercard शामिल हैं।

You may also like

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित आर्या के एनकाउंटर के मामले में अब तक 7 लोगों का बयान दर्ज किया

जगन्नाथ मंदिर का झंडा हवा के विपरीत दिशा में क्यों लहराता है? जानिए रहस्य

मध्य प्रदेश: 20 फीट गहरी खाई में बस गिरने से दो महिलाओं की मौत, कई घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लिया

फतेहपुर में कॉन्ट्रेक्टर ने किया SDO को लहूलुहान, बिल पास न करने पर ऑफिस के अंदर घुसकर दिया वारदात को अंजाम