पूर्णिया: जिले की धमदाहा विधानसभा सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में फिर से सुर्खियों में है। यहां से जदयू ने अपनी धाकड़ नेता और मंत्री लेशी सिंह को मैदान में उतारा है। लेशी सिंह नीतीश कुमार की भरोसेमंद नेताओं में से एक मानी जाती हैं। लेकिन लेशी सिंह का परिचय सिर्फ यहीं तक नहीं है। एक वक्त नीतीश कुमार के धमदाहा से ही खास नेता हुआ करते थे बूटन सिंह। बाहुबली बूटन सिंह समता पार्टी के जमाने से नीतीश कुमार के साथ थे। बूटन सिंह की पत्नी ही लेशी सिंह हैं। लेकिन साल 2000 में एक मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान बूटन सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या के समय बूटन सिंह समता पार्टी के जिलाध्यक्ष भी थे। इसके बाद लेशी सिंह ने पति की हत्या के दोषियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी और खुद जदयू में शामिल हो गईं।
पति की हत्या के बाद राजनीति में आईं लेशी सिंह
लेशी सिंह 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार समता पार्टी के टिकट पर धमदाहा से खड़ी हुईं। इसमें वो चुनाव जीत गईं और पहली बार विधायक बनीं। इसके बाद साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव (फरवरी) में वो चुनाव फिर से जीत गईं। लेकिन त्रिशंकु विधानसभा के चलते अक्टूबर 2005 में वो हार गईं। हालांकि इसके बाद लगातार 2010, 2015 और 2020 में उन्होंने तीन बार धमदाहा सीट पर जदयू का परचम लहरा दिया। इस बार लेसी सिंह के सामने राजद के संतोष कुशवाहा मैदान में हैं। लेशी सिंह की बात करें तो वो मंत्री बनने से पहले बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष के पद पर थीं। वर्तमान नीतीश सरकार में लेसी सिंह खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री हैं।

You may also like

Red Fort Explosion : डेटोनेटर्स, सेफ्टी फ्यूज, इग्नाइटर्स और ब्लैक पाउडर...जांच एजेंसियां क्या तलाश रहीं अमेरिका की तर्ज पर सुराग

जॉर्डन नील बने टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा आयरिश

Dharmendra's death: बॉलीवुड के हैंडसम हंक धर्मेंद्र की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश, जाने एक्टिंग के अलावा और क्या था उनका...

Leo Love Horoscope 2026 : सिंह राशि की लव लाइफ में आएगा भावनात्मक उतार-चढ़ावों का सैलाब, शनि और राहु से रहें अलर्ट

करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाला करने वाले दो गिरफ्तार