रायपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के डेट की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को खुद इस बात की जानकारी दी है। हालांकि धान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले किसानों को एग्रिस्टैक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इस बार किसान इसी के माध्यम से अपनी धान बेच पाएंगे। एग्रिस्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है।
कब से होगी धान खरीदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी। सीएम ने कहा कि किसानों से एक एक दाना धान खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा किसान नहीं होगा जिसकी धान नहीं खरीदी जाएगी।
31 अक्टूबर से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैक पोर्टल में 31 अक्टूबर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी। इस बार किसान उसी आईडी से अपनी धान बेच सकेंगे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एग्रिस्टैक पोर्टल पर 21 लाख 47 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया है। अधिकारियों ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
पिछली बार 14 नवंबर से हुई थी शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पिछले साल धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी। इस बार एक दिन लेट 15 नवंबर से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार राज्य में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था।
1 नवंबर से खरीदी की मांग
बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर सरकार से मांग की थी कि इस बार धान की खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा था कि किसानों के धान के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि होनी चाहिए। बता दें कि धान खरीदी को लेकर पिछले वर्ष विपक्ष ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

You may also like
टैक्स बचत के लिए 10 बेहतरीन निवेश विकल्प: जानें रिटर्न और लॉक-इन अवधि
अमीनाबाद में लगी स्मार्ट चौपाल, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं का किया समाधान
हम सबको स्वदेशी संकल्प से देश की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी है : सुरेंद्र मैथानी
एक भूल से लड़के की लग गई 'लॉटरी,` विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के आने लगे कॉल
16 साल की लड़की को लग गई गलत` लत रोज रात लिपट जाती थी मोबाइल से पिता पहुंचा थाने मामला जान पुलिस भी दंग