रश्मि खत्री, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस साध्वी महामंडलेश्वर पर कारोबारी के नाम और पते का इस्तेमाल कर जालसाजी से ट्रस्ट बनाने का आरोप लगा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा की गई जलसाजी की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गंगा विहार कॉलोनी भूपतवाला निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें हाल ही में यह पता चला है कि साध्वी महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरी ने उनके नाम और पते का इस्तेमाल कर ट्रस्ट बनाया है।
'गुरु मां परिवार ट्रस्ट' नाम से इस संस्था को बनाया गया है। कृष्ण कुमार अग्रवाल का आरोप है कि साध्वी महामंडलेश्वर ने उनकी अनुमति के बिना ही उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग किया है। अग्रवाल ने यह भी कहा है कि उन्होंने किसी भी संस्था को अपने पते के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है और न ही कोई लिखित स्वीकृति दी थी, लेकिन साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा जालसाजी कर उनकी संपत्ति को संस्था का कार्यालय दर्शाया गया है।
इस पूरे मामले को उन्होंने एक सुनियोजित षड्यंत्र भी बताया है। इस प्रकरण में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस जालसाजी की गहन पड़ताल की जा रही है।

You may also like

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी जवानों और स्थानीय लोगों के साथ उठाया चाय का लुत्फ

मेट्रो सिटी को टक्कर देता यूपी का ये गांव, महिला प्रधान ने बदली तस्वीर! विकास मॉडल को देशभर में दिखाने के लिए बन रही डॉक्यूमेंट्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बिहार दौरे पर, चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में होंगे शामिल

हमास नेता खलील अल-हय्या का बयान, हम एक अधिकृत राष्ट्र हैं, प्रतिरोध हमारा अधिकार

पुजारी ने तकिये से दमˈ घोंटकर की पत्नी की हत्या, उसी बिस्तर पर सो रही थी 11 साल बेटी, वारदात के पीछे की क्या है वजह?