पुणे : मुंबई के आरए स्टूडियो में 19 बच्चों को बंधक बनाने के बाद पुलिस की गोलीबारी में मारे गए रोहित आर्य का शनिवार तड़के पुणे में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बचाव अभियान के दौरान रोहित आर्य की मौत हो गई थी।
मुंबई के जे जे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
रोहित आर्य ने मुंबई के पवई इलाके के एक स्टूडियो में 10 से 12 साल की उम्र के 17 बच्चों और दो अन्य लोगों को गुरुवार को बंधक बना लिया था। जानकारी के अनुसार, बंधक बनाने से पहले रोहित ने सभी बच्चों के पैरेंट्स को मैसेज भेजा था कि आज शूटिंग में थोड़ा सा समय लगेगा। आरोपी रोहित ने स्टूडियो का गेट बंद करके एक वीडियो भी जारी किया था। पुलिस ने तीन घंटे तक चले बंधक संकट के बाद सभी बच्चों को बचा लिया था। इस बचाव अभियान के दौरान गोली लगने से रोहित आर्य की मौत हो गई थी। मुंबई के जे जे अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पुणे ले जाया गया।
पत्नी और बेेटे भी अंतिम संस्कार में रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में रोहित आर्य की पत्नी, बेटे औऱ उसके परिवार के अन्य करीबी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, रोहित आर्य पिछले कुछ समय से पुणे से बाहर रह रहा था। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हाल के वर्षों में उसका अपने परिवार से संपर्क बहुत कम था। रोहित आर्य ने पहले दावा किया था कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की एक परियोजना के लिए उसका बकाया भुगतान लंबित था और उसने यह राशि प्राप्त करने के लिए पुणे में विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
You may also like

IND vs AUS 3rd T20 Highlights: सुंदर की विस्फोटक बैटिंग, अर्शदीप सिंह बॉलिंग में चमके, भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया का रौंदा

Apple Car Key: iPhone से स्टार्ट होगी आपकी कार, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

यामी गौतम की 'हक' के खिलाफ कोर्ट पहुंचे शाह बानो के कानूनी उत्तराधिकारी, बैन की मांग के साथ मेकर्स पर लगाया आरोप

पत्नी को सरप्राइज देना चाहता था पानवाला… सालभर में जोड़े 1 लाख के सिक्के, ज्वेलर ने बिना गिने थमा दी सोने की चेन!

शिलाजीतˈ का बाप है ये फल खा लिया अगर तो मिलेगी 20 घोड़ों जैसी ताकत रात में थमेगा नहीं तूफान﹒




