सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दो सगे भाइयों की अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों भाइयों ने कुछ समय पहले एक ही युवती से शादी कर सबको चौंका दिया था। शादी के कुछ दिन बाद कुछ रस्में करने के लिए उनकी पत्नी मायके चली गई थी। अब उनकी पत्नी मायके से वापस लौट आई है। पत्नी की घर वापसी का जश्न मानो पूरे परिवार में देखने को मिल रहा है। इसी बीच फेसबुक पर साझा किए गए एक नए वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मायके से लौटी बहू अपने ससुराल पहुंचने के बाद किचन में सास के साथ मिलकर खाना बनाती नजर आ रही है। दोनों ने मिलकर एक ‘स्पेशल डिश’ तैयार की और परिवार के साथ उसका आनंद लिया। वीडियो पोस्ट करते हुए दोनों भाइयों ने कैप्शन में लिखा कि खास दिन, खास स्वाद– स्पेशल डिश।
वीडियो मे क्या
बता दें कि सिरमौर जिले में रहने वाले इन दोनों भाइयों ने एक ही युवती से शादी करके अनोखा उदाहरण पेश किया था। इस शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय भी इनका वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाइयों ने पत्नी संग खुशहाल जिंदगी जीने का दावा किया था। अब मायके से वापसी का यह वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सास और बहू मिलकर रसोई में काम कर रही हैं। परंपरागत अंदाज में चूल्हे पर पक रही है। दोनों भाइयों ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रही है और घर में आपसी प्यार और सम्मान का माहौल बनाए हुए है।
बनाई स्पेशल डिश
वीडियो में एक भाई बताता है आज मैं आपको स्पेशल डिश बताने जा रहा है। ये डिश हमारे त्योहारों में बनाई जाती है। अभी इसकी तैयारी हो रही है। इसके बाद वो इस डिश का बनाने की रेसिपी बताता है। वीडियो में वो कहता है कि मेरी पत्नी भी मां की मदद कर रही है। वो कहता है कि आप लोग भी कभी हमारे गांव में आएं, हम आपको भी ये डिश खिलाएंगे। वो इस वीडियो में अपने परिवार को भी दिखाता है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कर रहे आलोचना
दोनों भाइयों के शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। जहां कुछ लोग इसे ‘अनोखी परंपरा’ कहकर सराह रहे हैं, वहीं कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन परिवार का कहना है कि उनके लिए यह रिश्ता पूरी तरह आपसी सहमति और विश्वास पर आधारित है। फेसबुक पर लगातार वायरल हो रहे इनके वीडियो यह साबित कर रहे हैं कि सिरमौर का यह परिवार सोशल मीडिया का नया ‘ट्रेंडसेटर’ बन चुका है। चाहे शादी का वीडियो हो, खेतों में काम करने का अंदाज या अब बहू की मायके से वापसी लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

You may also like
गायत्री मंत्र सुनती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बहन पर लगाˈ डबल मर्डर केस रणबीर के साथ कर चुकी है काम
बारिश में पानी के साथ कूलर चलाना कितना है खतरनाक? ज्यादातर यूजर्स को नहीं है जानकारी
आधी रात बजे शंख, श्री कृष्ण जन्म पर सांवलियाजी मंदिर में हुई आरती
प्रताप गौरव केन्द्र में सनराइज टीम ने फोड़ी 51 हजार की मटकी
पिता ने कहा कमाकर दिखाओ YouTube पर सीखी तरकीब… तमंचाˈ चाकू लेकर साइकिल से लूटने पहुंचा SBI बैंक