अगली ख़बर
Newszop

Delhi Crime: रकम डबल का झांसा देकर की ठगी, आरोपी फरार, केस दर्ज

Send Push
नई दिल्लीः दिल्ली स्थित वजीराबाद इलाके में जादूगरी अंदाज में एक ठगी का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार एक ठग पहले तो रकम डबल करने का दावा करने लगा। इसके बाद अंगूठी को भी डबल करने का झांसा देकर फरार हो गया। साथ में मौजूद एक लड़का आरोपी को पकड़ने के बहाने से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी का पता लगा रही है।



प्रॉपर्टी सेल पर्चेज का करते हैं कामपुलिस के मुताबिक, महेंद्र कुमार परिवार के साथ हरदेव नगर बुराड़ी में रहते हैं। मूल रूप से जींद, हरियाणा के रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी सेल पर्चेज का काम करते हैं। रोज की तरह वह सुबह घर से अपने ऑफिस आए थे। ऑफिस के बाहर टहलते समय करीब अनजान लड़का स्कूटी पर आया। स्कूटी में आगे एक काले रंग का बैग रखा हुआ था।



रकम डबल करके की ठगीबता दें कि उसी दौरान वह पूछने लगा कि यहां पर शनि बाजार कहां लगता है। महेंद्र उसे इस बारे में बताने ही लगे। तभी एक दूसरा लड़का वहां आ गया। वह दूसरा लड़का स्कूटी वाले से बातें करने लगा और बोला कि तुम क्या बेचते हो? इस पर स्कूटी वाले ने कहा कि उसे लॉटरी का स्टॉल लगाना है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें