बेंगलुरु : एक मामूली सी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। यह बहस सिगरेट खरीदने को लेकर हुई और बहस ने सड़क पर गुस्से का रूप ले लिया। एक स्पोर्ट्स बाइक पर जा रहे दो इंजीनियर्स को एक एसयूवी (SUV) ने पीछे से टक्कर मार दी। एक इंजीनियर की मौत हो गई। दूसरा अब भी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल के आईसीयू में जंग लड़ रहा है।आरोपी का नाम प्रतीक आर है। वह 31 साल का है और सेल्स एग्जीक्यूटिव है। प्रतीक ने चेतन (30) और संजय एच एन (29) से सिगरेट लाने को कहा था। इसी बात पर उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि प्रतीक ने अपनी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रतीक आर के खिलाफ केस दर्जसंजय और चेतन दोनों को चोटें आईं। संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। तीन दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रतीक के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था। संजय की मौत के बाद, पुलिस ने इसे हत्या के मामले में बदल दिया। प्रतीक आरआर नगर का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज आया सामनेडीसीपी लोकेश जगलासगर ने बताया कि घटना के समय प्रतीक की पत्नी भी उसके साथ थी। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा, कि CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने कैसे बाइक को टक्कर मारी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीक ने कहा, सिगरेट लाकर दे दोयह घटना 10 मई को सुबह 4 बजे के करीब हुई। संजय और चेतन अलग-अलग टेक कंपनियों में काम करते थे। वे दोनों वसंतपुरा मेन रोड पर, कोननाकंटे क्रॉस के पास एक चाय की दुकान पर चाय और सिगरेट पी रहे थे। तभी एक क्रेटा कार उनके पास आकर रुकी। कार चलाने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि मुझे चार-पांच सिगरेट ला दो। कार में एक महिला भी बैठी थी। इनकार पर तमतमाया शख्सचेतन को यह बात सुनकर हैरानी हुई। उसने उस आदमी से कहा कि वह खुद जाकर सिगरेट ले आए। चेतन ने अपने बयान में कहा, 'मेरी बात सुनकर वह आदमी कार से उतरा, हमें गालियां दीं और मारने वाला था। तभी संजय ने बीच-बचाव किया और उसे धक्का दे दिया। फिर कार में बैठी महिला उतरी और उसे खींचकर ले गई।' तेज रफ्तार से मारी टक्करचाय पीने के बाद संजय और चेतन बाइक पर जाने लगे। तभी अचानक एसयूवी (SUV) पीछे से आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक एक मेडिकल स्टोर के शटर से जा टकराई। चेतन एसयूवी (SUV) के बोनट पर गिर गया। संजय बाइक चला रहा था। वह सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। बर्थडे पार्टी से लौट रहा था प्रतीकचेतन ने पुलिस को बताया कि संजय को पहले जयनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। फिर उसे जेपी नगर के एक और प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां 13 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में प्रतीक को आरआर नगर से गिरफ्तार कर लिया। प्रतीक ने अपने बयान में कहा कि वह और उसकी पत्नी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।
You may also like
राजस्थान में मौत का तांडव! तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने 12 लोगों को कुचला, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कितना कमाती है पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा
भारत ने बांग्लादेश से आने वाले 42% सामान पर लगाई रोक, जानिए क्या होगा अब
राम गोपाल वर्मा ने की 'मिशन इम्पॉसिबल' की तारीफ, बताया क्या है भारतीय और विदेशी निर्माताओं में अंतर
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग को मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए : ललन पासवान