पटना: अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र महुआ में प्रचार के लिए रवाना होते वक्त तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान वे कुछ झुंझला भी गए, क्योंकि मीडिया के लोगों के पास सवाल नहीं सूझ रहा था। उसके बाद जब सवाल आया, तब उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव है। चुनाव में महुआ जा रहा हूं। महुआ घूमना है, लगातार अब। सवाल नहीं है तो छोड़ दीजिए, चलने दीजिए अब। आप जाके देखिए महुआ में माहौल क्या है? महुआ में किसके नाम का डंका बज रहा है। आप जाकर पूछिए महुआ के लोगों से।
तेज प्रताप का तंज
महागठबंधन के अंदर चल रही खटपट पर सवाल करने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महागठबंधन का मामला है, महागठबंधन के नेताओं से आप पूछिए। जन शक्ति जनता दल से हम अकेले चुनाव में उतरे हुए हैं। जीत का आगाज होगा, तो दिवाली तो ऐसी ही मननी है। उन्होंने राहुल गांधी के जलेबी बनाने को लेकर कहा कि राहुल गांधी तो मेरा कॉपी कर रहे हैं। राहुल गांधी मेरा कॉपी करके जलेबी छान रहे हैं। जलेबी तो हम ही उनको सिखाए हैं, तब ही वहां छान रहे हैं।
महागठबंधन पर हमला
तेज प्रताप यादव ने इस दौरान पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर कहा कि चुनाव आता है, तो सब लोग आते हैं। अपनी- अपनी बात रखते हैं। चुनाव में, ग्राउंड में जाते हैं। पब्लिक के बीच जाते हैं। इसमें कौन सी बड़ी बात है। इस बार जो पब्लिक तय करेगा, उसका रिजल्ट देखेगा, पूरे बिहार का लोग। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि हम महागठबंधन के नेता नहीं हैं। हमारा जनशक्ति जनता दल है, अलग हमारा और हमने पार्टी बनाया है। हम उसी के तहत काम कर रहे हैं।
किसका करेंगे समर्थन?
चुनाव के बाद किसका समर्थन करेंगे। इस सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं से आप जानिए क्या चल रहा है। पप्पू यादव कह रहे हैं कि गठबंधन धर्म का पालन सिर्फ कांग्रेस कर रही है, और कोई नहीं कर रहा है। इस सवाल पर थोड़े गुस्से में आए तेज प्रताप यादव ने कहा कि अरे भैया, हम तो आपको बता दिए कि हम महागठबंधन के हिस्सा है ही नहीं। ये सवाल पप्पू यादव जाने और महागठबंधन के लोग जानें। जीत के बाद जो सबसे ज्यादा स्ट्रांग होगा, उसकी का समर्थन करेंगे।

तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव को लेकर महुआ में प्रचार करने निकले। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि "राहुल गांधी मेरा कॉपी कर रहे हैं, मेरा कॉपी करके जलेबी छान रहे हैं. राहुल गांधी को जलेबी छानना हमही सिखाये हैं इसलिए वह जलेबी छान रहे हैं" #BREAKING pic.twitter.com/KuatPcbfRi
— NBT Bihar (@NBTBihar) October 21, 2025
किसका करेंगे समर्थन?
चुनाव के बाद किसका समर्थन करेंगे। इस सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं से आप जानिए क्या चल रहा है। पप्पू यादव कह रहे हैं कि गठबंधन धर्म का पालन सिर्फ कांग्रेस कर रही है, और कोई नहीं कर रहा है। इस सवाल पर थोड़े गुस्से में आए तेज प्रताप यादव ने कहा कि अरे भैया, हम तो आपको बता दिए कि हम महागठबंधन के हिस्सा है ही नहीं। ये सवाल पप्पू यादव जाने और महागठबंधन के लोग जानें। जीत के बाद जो सबसे ज्यादा स्ट्रांग होगा, उसकी का समर्थन करेंगे।
You may also like
रानी झांसी रेजिमेंट: वो महिला फौज जिसने साबित किया आजादी की लड़ाई में नारी भी योद्धा है
कांग्रेस के जादूगर भी बिहार में हो गए फेल, अशोक गहलोत ने माना- होकर रहेगी RJD से फ्रेंडली फाइट
बड़े पर्दे पर छाए आयुष्मान खुराना, 'थामा' से पहले दिन छापे इतने करोड़
कादर खान ने अचानक क्यों छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री, क्यों देश छोड़ चले गए थे विदेश? बेरुखी से छलनी हुआ था दिल
जोहो, एप्पल और एनवीडिया में काम करने वाले एक तिहाई से अधिक भारतीय कर्मचारी देश के टियर 3 कॉलेजों से हैं ग्रेजुएट : रिपोर्ट