Next Story
Newszop

1500 करोड़ रुपये किराया हर साल देना पड़ता है ... कर्तव्य भवन से पीएम मोदी ने कही ये बात

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली में कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर PM मोदी ने कहा कि हम आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़ी उपलब्धियों को देख रहे हैं। कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, नया रक्षा भवन, भारत मंडपम, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और अब कर्तव्य भवन, ये सिर्फ साधारण इमारतें नहीं हैं। यहां विकसित भारत की नीतियां बनेंगी और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। आने वाले समय में, देश की दिशा यहीं से तय होगी।



PM मोदी ने कर्तव्य भवन के उद्घाटन के मौके पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ये सभी इमारतें सिर्फ ईंट-पत्थर से बनी जगहें नहीं हैं। ये नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Loving Newspoint? Download the app now