बिहार में भीषम गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौमस विभाग के मुताबिक, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, किशनगंज, सहरसा और कटिहार में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, राज्य की राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा जाएगा। पटना के आसपास आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
6 मई शुक्रवार को डेहरी सबसे गर्म रहा। डेहरी में लू की स्थिति दूसरे दिन भी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण दक्षिण बिहार के 6 शहरों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में तीखी धूप खिलेगी। राज्य के 6 जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
You may also like
Good Luck Signs : भाग्य खुलने के हैं ये 5 शुभ संकेत, जल्द होने वाली है आपके घर धन की बारिश
गाजियाबाद: ससुराल वालों से दुखी युवती ने हिंडन नहर में लगा दी छलांग, बचाने वाला सिपाही डूब गया, नाजुक
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Rajasthan में 'कृष्ण गमन पथ' योजना से राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, लोकसभा अध्यक्ष ने की सराहना
सुबह खाली पेट पिएं इस बीज का पानी, 5 स्वास्थ्य समस्याओं का प्राकृतिक समाधान