दिवाली के शुभ अवसर पर भी सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार, 20 अक्टूबर को 1,27,817 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर खुला। पिछली ट्रेडिंग के दिन सोना 1,27,008 रुपए पर बंद हुआ था।
सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाले गोल्ड का भाव 1,28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो कि पिछले दिन की क्लोजिंग कीमत से लगभग 1000 रुपए अधिक था। ट्रेडिंग शुरू होने पर सोना 1,28,556 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख देखा गया। 20 अक्टूबर को 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,59,875 रुपए पर ओपन हुई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,56,751 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट: 1,30,840 रुपए
22 कैरेट: 1,19,950 रुपए
18 कैरेट: 98,170 रुपए
मुंबई:
24 कैरेट: 1,30,690 रुपए
22 कैरेट: 1,19,800 रुपए
18 कैरेट: 98,020 रुपए
चेन्नई:
24 कैरेट: 1,30,040 रुपए
22 कैरेट: 1,19,200 रुपए
18 कैरेट: 98,500 रुपए
कोलकाता:
24 कैरेट: 1,30,690 रुपए
22 कैरेट: 1,19,800 रुपए
18 कैरेट: 98,020 रुपए
अहमदाबाद:
24 कैरेट: 1,30,740 रुपए
22 कैरेट: 1,19,850 रुपए
18 कैरेट: 98,070 रुपए
लखनऊ:
24 कैरेट: 1,30,840 रुपए
22 कैरेट: 1,19,950 रुपए
18 कैरेट: 98,170 रुपए
आज देशभर में दिवाली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सोने की कीमतों में हल्की गिरावट ने कई लोगों को खुश कर दिया है। भारतीय परंपरा में दिवाली और धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस अवसर पर पीली धातु की खरीदारी करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति आती है।
भारत में सोने और चांदी का निवेश और सांस्कृतिक महत्व हमेशा से रहा है। निवेशक इन्हें सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा मांग में रहते हैं।
You may also like
तिल का तेल: बालों से लेकर हड्डियों तक, हर बूंद में छिपा है सेहत और सुंदरता का रहस्य
दीपावली पर रजनीकांत ने फैंस को दी शुभकामनाएं, 'जेलर 2' की टीम ने जारी किया 'बीटीएस' वीडियो
सीआईएसएफ और बीएसएफ अधिकारियों ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, खिलाई मिठाई
बंगाल फर्जी पासपोर्ट केस : ईडी सात पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश में, भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का आरोप
सर्वानंद मायनेनी की अपकमिंग फिल्म का नाम है 'बाइकर', जारी हुआ पहला पोस्टर