दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से आपको बताया कि हिंदू धर्म पितृ पक्ष बहुत ही महत्व रखते हैं, यह पवित्र काल हमारे पूर्वजों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए समर्पित है। इस दौरान कुछ उपाय और अनुष्ठान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और घर मे सुख और समृद्धि आती है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएँ
पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान इसे जल चढ़ाने से देवताओं के साथ-साथ पितरों को भी प्रसन्नता मिलती है।
सूर्य को अर्घ्य
तांबे के पात्र में जल, तिल और कुश भरकर दक्षिण दिशा में सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय देवी लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करता है।
जानवरों को भोजन कराएँ
पके हुए भोजन का एक हिस्सा हमेशा अलग रखें और उसे जानवरों को खिलाएँ। पितृ पक्ष के दौरान यह कार्य अत्यंत शुभ माना जाता है।

दान और सेवा
इस दौरान पूर्वजों के नाम पर दान देने का विधान है। ज़रूरतमंदों को भोजन कराने और सेवा कार्य करने से परिवार पर कृपा होती है।
मंत्र जाप
रात को सोने से पहले “ॐ पितृ देवाय नमः” का 108 बार जाप करें। इससे पितृ देव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद बना रहता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]
You may also like
कानपुर का रहस्यमय मंदिर: बारिश से पहले देता है संकेत
मौत के बाद की दुनिया: एक व्यक्ति का अनुभव
द बंगाल फाइल्स: बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, दूसरे वीकेंड में उछाल की जरूरत
बांसवाड़ा में 2 व्यापारी दोस्त लापता होना क्यों बनी मिस्ट्री! 3 थानों के 40 पुलिसकर्मी जुटे
हुंजा समुदाय: 150 साल तक जीने वाले लोग और उनकी अनोखी जीवनशैली